फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में रोजगार सेवक की मौत

विज्ञापन
दीपक शर्मा का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
म्याऊ। थाना अलापुर क्षेत्र के गांव अभियासा के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रोजगार सेवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र के गांव दियोरिया असगुना निवासी दीपक शर्मा रोजगार सेवक थे। वह म्याऊ ब्लॉक में तैनात थे। वह परिवार के साथ सिविल लाइंस क्षेत्र के महाराज नगर मोहल्ले में रहते थे और रोज बाइक से ब्लॉक में डयूटी के लिए आते-जाते थे। वह ब्लॉक के किसी गांव में किचिन शेड का काम कराकर सोमवार रात वापस बदायूं जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएचओ अलापुर संजय सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें