फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला ग्रामीण का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
मृतक वीरपाल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के बादशाहपुर के जंगल में 55 वर्षीय किसान वीरपाल का शव लटका मिला। वह शनिवार शाम खेत पर रखवाली करने गया था। परिवार ने पुलिस को बुला लिया और हत्या की आशंका जताई। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान वीरपाल सिंह यादव शनिवार शाम करीब चार बजे अपने खेत की रखवाली करने की बात कह कर घर से निकला था। रात को जब वह वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी उर्वेश कुमारी ने परिवार के लोगों के साथ उसकी तलाश की। पता न लगने पर पत्नी ने कोतवाली पुलिस में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार और पुुलिस वीरपाल को तलाश में करने में जुटी हुई थी। तभी किसी ने रविवार दोपहर बाद परिवार के लोगों के सूचना दी कि गांव से जरसैनी के जंगल की ओर एक पेड़ से किसी का शव लटका है। इसके बाद गांव के लोग उसके परिवार के साथ शव को देखने को निकल पड़े। मौके पर जाकर पता चला कि शव गांव बादशाहपुर के वीरपाल सिंह का है। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही मृतक के शव का पंचनामा भरवाया। उसके बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही उन्होंने जांचकर मृतक के परिवार के लोगों को उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें