फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसाझाग थाना गेट पर गिरा पोल, बाल-बाल बचे पुलिस कर्मी

विज्ञापन
मूसाझाग थाने के गेट पर गिरा पोल। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। रविवार दोपहर मूसाझाग थाना गेट पर बड़ा हादसा होने से बच गया। नजदीक में खड़ा पोल गेट पर खड़ी पुलिस की गाड़ी पर गिरा, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। वहां मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस की सूचना पर बिजली विभाग ने लाइन हटवाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। मूसाझाग थाना गेट पर बिजली का पोल खड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के समय अचानक एक पेड़ की टहनी लाइन पर गिर गई। इससे एक पोल टूटकर थाने के गेट पर आकर गिर गया। उस दौरान पुलिस की गाड़ी थाने के गेट पर खड़ी थी। एक पोल गाड़ी के बोनट पर आकर गिरा। इससे पुलिस की गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। नजदीक में एक प्राइवेट गाड़ी खड़ी थी। उस पर भी कुछ हिस्सा गिरा। इससे उसकी भी छत पिचक गई। बताते हैं कि इस दौरान थाने की गाड़ी में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गनीमत ही रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें