फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर महिला की मौत

विज्ञापन
टोटपुर घाट पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। रविवार को टोटपुर घाट पर गंगा नदी में डूबकर एक महिला की मौत हो गई। वह अपने पति के साथ स्नान करने गई थी तभी अचानक गहरे पानी में चली गई। इस पर पुलिस ने पहुंचकर गोताखोरों की मदद से उसके शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू निवासी ओमवीर और उनकी पत्नी किरन (20) रविवार दोपहर टोटपुर घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। उस दौरान कई लोग गंगा घाट पर मौजूद थे लेकिन उनके परिवार का कोई और सदस्य नहीं था। दंपती नहाने के लिए गंगा नदी में घुस गए। इसी दौरान अचानक किरन गहरे पानी में चली गई और डूब गई। पति उसे बचाने के लिए शोर मचाता रहा। उसी चीख-पुकार सुनकर लोगों ने पुलिस और गोताखोरों को सूचना देकर बुला लिया गया। उसके बाद मशक्कत कर उसके शव को गंगा से निकाला जा सका। बताते हैं कि किरन और ओमवीर तीन माह पहले ही शादी हुई थी। इस घटना के बारे में किरन के मायके वालों को सूचना दे दी है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें