फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हादसों में चार लोगों की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर हादसे की जानकारी देते रवि के परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार रात जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इनमें एक युवक की अब तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जालंधरी सराय निवासी रवि (28), सम्राट अशोक नगर निवासी रिंकू (25) और उनके मोहल्ले के ही राजेश (26) वैवाहिक कार्यक्रमों में खाना बनाने का काम करते थे। शुक्रवार देर रात तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर बारा पत्थर के नजदीक से एक कार्यक्रम से खाना बनाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान कोई हेलमेट भी नहीं लगाए था। उनकी बाइक दास कॉलेज से आगे वैल्गा फैक्टरी के सामने पहुंची कि उसी समय किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे रवि और रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुछ देर बाद उधर से गुजरे लोगों ने सड़क पर युवकों के शव पड़े देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राजेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार दोपहर रवि और रिंकू के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए गए।
विज्ञापन

इधर, बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी निवासी राजेश (35) कस्बे में सब्जी बेचने का काम करता था। शुक्रवार रात राजेश अपना ठेला लेकर कस्बे से सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में विधायक की कोठी के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आई बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें राजेश की मौके पर मौत हो गई। टक्कर मारने वाला व्यक्ति अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। शनिवार दोपहर राजेश के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया।
सिलहरी। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर पराग दुग्ध फैक्टरी के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शनिवार शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में बदायूं की ओर से पैदल लौट रहा था। उसकी जेब से भी कोई कागज नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें