फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचौरा में जमीअत के उलमाओं की दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
नए धर्मस्थल को लेकर अचौरा में कम हो रहे तनाव के माहौल के बीच सोमवार शाम जमीअत उलमा सूबा उत्तर प्रदेश का शिष्टमंडल पहुंच गया। शिष्टमंडल में शामिल उलमाओं ने पूर्व की स्थिति के बारे में महिलाओं से बात की। निर्माणाधीन धर्मस्थल को भी उन्होंने बारीकी से देखा। पूरे मामले में अब तक कार्रवाई की रिपोर्ट शिष्टमंडल जमीअत के सूबे के प्रमुख अरशद मदनी को सौंपेगा।
विज्ञापन

शाम पांच बजे पुलिस से अनुमति लेकर निर्माणाधीन धर्मस्थल में पहुंचे शिष्टमंडल के मुखिया जमीअत उलमा सूबा उत्तर प्रदेश के सचिव हाफिज अब्दुल कद्दूस ने बताया कि उन्होंने अब तक घटनाक्रम को लेकर सही स्थिति का आकलन कर लिया है। उन्हें जमीअत के प्रमुख अरशद मदनी ने भेजा है। उलमाओं ने उस महिला से भी बात की जो भूमि खुद की होने का दावा करते हुए स्कूल के लिए देने का दावा कर रही है। निर्माणाधीन धर्मस्थल परिसर में ही उन्होंने आपस में भी गुफ्तगू की।
शिष्टमंडल में कासगंज, एटा, कानपुर आदि के उलमाओं ने भी अपना पक्ष रखा। बोले, उनकी कोशिश होगी कि धर्मस्थल को लेकर किसी को ऐतराज नहीं हो। जायजा लेने के बाद उलमा लखनऊ पहुंचकर प्रदेश प्रमुख को हालात की रिपोर्ट सौंपेंगे। वे करीब दो घंटा तक अचौरा में रुके। उधर, उलमाओं के पहुंचने पर गांव में मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। पीएसी भी मुस्तैद हो गई। शांति व्यवस्था के लिहाज से ड्यूटी पर मिले दरोगा जितेंद्र सिंह ने शिष्टमंडल की दस्तक की सूचना फोन पर पहले कोतवाल देवराज राठी फिर एसपी सिटी अनिल यादव को दे दी।
विज्ञापन


उलमाओं ने की धर्मस्थल की वीडियोग्राफी
अचौरा पहुंचे जमीअत के उलमाओं ने सेलफोन से धर्मस्थल और उसके आसपास इलाके की वीडियोग्राफी भी की। महिलाओं से बातचीत की जानकारी भी टेप की गई। कुछेक महिलाएं बात करने की बजाय घरों की ओर खिसक गईं।

सीओ को भेजी 145 की रिपोर्ट
निर्माणाधीन धर्मस्थल की भूमि पर मालिकाना हक की सही जानकारी का पता लगाने के लिए कोतवाली देवराज राठी ने सोमवार को 145 की रिपोर्ट तैयार करके सीओ सतीश चंद्र शर्मा को भेज दी। सीओ की संस्तुति के बाद रिपोर्ट एसडीएम कोर्ट पहुंचेगी। सुनवाई के दौरान भूमि के मालिकाना हक मामला भी साफ हो जाएगा। बाद में 146 की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें