फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की तपिश छुड़ा रही पसीना

Mon, 08 Jun 2015 11:31 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले सप्ताह में तापमान ने जो तेजी पकड़ी है, वह बरकरार है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही चल रहा है। इसके साथ तेज हवाओं की जुगलबंदी आग में घी काम कर रही है। सुबह दस बजे ही गर्म हवाएं चलना शुरू हो जाती है, जिससे लोगों का निकलना भी दूभर है।
विज्ञापन

सोमवार को तापमान 43 डिग्री रहा। पक्के मकान तपते रहे। पंखे-कूलर भी गर्म हवा फेंकते रहे। लोग गर्मी के मारे पसीना-पसीना थे। हलक सूखने पर बार-बार पानी ही एकमात्र सहारा था। गर्म हवाओं के कारण कूलर का पानी जल्दी ही सूखने लगा। लोग गर्मी में व्याकुल दिखे। हालत ये हो गई कि लोग बिना अंगोछा-कैप के निकल नहीं सके। यात्रियों को भी पानी की बोतल के साथ सफर करना पड़ा। गर्मी के कारण बाजारों में जहां अन्य दिनों में रौनक रहती थी, वहां सन्नाटा पसरा था। लोग बाइक और खुली गाड़ियों से चलने से कतराए। कोल्ड ड्रिंक की दुकानों और स्टालों पर भीड़ नजर आई।  
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आमद हुई कम
तपती दोपहरी में अब देहात के लोग भी बाहर निकलने से गुरेज करने लगे हैं। सामान्य मौसम में शहर और कस्बों से लगे गांव के लोग लगभग रोज ही शहर आते रहे हैं। गर्मी के कारण उन्होंने भी शहर कस्बों की बाजार करने से परहेज किया। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें