फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: महाराष्ट्र के युवक के साथ मिलकर रची थी बैंक में चोरी की साजिश, बदायूं के राहुल शर्मा ने उगले कई राज

Tue, 20 Jan 2026 05:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

महाराष्ट्र के सांगली के बैंक चोरी मामले में गिरफ्तार किए गए बदायूं के ककराला निवासी राहुल शर्मा ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस के मुताबिक चोरी की वारदात में महाराष्ट्र के तीन युवक भी शामिल रहे। वहां के शनि पाटिल के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची गई थी।  
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर चार निवासी राहुल शर्मा का महाराष्ट्र के शनि पाटिल से संपर्क ककराला में ही हुआ था। वह कस्बे में चांदी गलाने का काम करता था। करीब सात साल तक वह कस्बे में दुकान खोलकर अवैध तरीके से सोना-चांदी खरीदकर उसको गलाकर बिस्किट व ईंट बनाने का काम करता था। उसने महाराष्ट्र में बैंक में चोरी करने की साजिश रची। इसके बाद उसके संपर्क में चोरी की घटनाओं को करने वाले कस्बे के ही दो व कासंगज जिले के तीन लोग आ गए। 

विज्ञापन


इन आरोपियों ने महाराष्ट्र के तीन लोगों के साथ बैंक में चोरी को अंजाम दिया। पुलिस अभी तक अन्य साथियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। स्थानीय पुलिस भी चोरों की तलाश कर रही है। महाराष्ट्र पुलिस स्थानीय पुलिस की मदद से कासगंज व बदायूं जिले में मंगलवार को भी सक्रिय रही व कई जगह पर छापा मारी की गई। हालांकि अन्य आरोपियों को पकड़ने की जानकारी अभी पुलिस नहीं दे रही है।

ककराला निवासी राहुल शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र के जिला सांगली आटपाडी बैंक से सात जनवरी को खिड़की तोड़कर 30 किलो चांदी, छह किलो सोना और 4.50 लाख नकदी चोरी की थी। महाराष्ट्र और अलापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की रात उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें पता लगी। महाराष्ट्र पुलिस उसको रिमांड पर अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में राहुल ने दी अहम जानकारी
महाराष्ट्र के सागंली क्राइम ब्रांच के एसआई पंकज पवार ने बताया कि राहुल शर्मा से पूछताछ की गई तो उसने बताया है कि सांगली का रहने वाला शनि पाटिल करीब सात साल तक उसके कस्बे में रहा था। वह चांदी गलाने का काम करता था। उससे उसकी दोस्ती थी। उसके कहने पर ही चोरी का माल लाकर देने वाले कासगंज के चोरों से उसने संपर्क किया। ककराला के शातिर दो चोरों को साथ लिया और चोरी करने की साजिश रची गई। शनि ने महाराष्ट्र के दो युवकों संपर्क किया। 

बैंक में चोरी की घटना करने के बाद माल का बंटवारा करके सभी आरोपी अपने अपने स्थान को चले गए। आरोपी राहुल से करीब 1.5 करोड़ रुपये कीमत का सोना बरामद किया गया है। अभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही माल की बरामदगी का प्रयास पुलिस कर रही है। इस चोरी की घटना में महाराष्ट्र व अलापुर पुलिस भी लगी हुई है। इसमें तीन ककराला के, तीन कासगंज और तीन ही महाराष्ट्र के चोर शामिल रहे हैं। अभी तक एक राहुल ही गिरफ्तार किया जा सका है।

राहुल ने कस्बे में खोली थी जिम, फिर शुरू किया सराफा कारोबार
राहुल शर्मा ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर तीन साल पहले जिम का काम शुरू किया। इसके बाद में अपने इन्हीं साथियों के साथ कस्बे में सराफा की दुकान खोली। एक साल पहले तक साझे में सराफा का कारोबार चलता रहा। लेकिन जब साथियों को पता लगा कि राहुल चोरी का माल भी खरीदता है और चोरों के साथ रहता है तो उन्होंने अपनी दुकान अलग कर ली। इसके बाद वह अकेला पड़ गया। फिर उसका व्यापार से मन हट गया। 

राहुल ने कई साल पहले कर लिया था धर्म परिवर्तन 
महाराष्ट्र की बैंक से करोड़ों रुपये कीमत के जेवरात चोरी करने के आरोपी राहुल ने अपने साथियों के कहने पर कई साल पहले मुस्लिम धर्म अपना लिया था। लेकिन हिंदू संगठन के लोगों के दबाव में उसने फिर से हिंदू धर्म स्वीकार कर लिया था।
विज्ञापन

पिता करते थे सराफा की दुकान पर काम
राहुल शर्मा के पिता रजमेश शर्मा कस्बे के ही एक सराफ व्यापारी की दुकान पर काम करते थे। राहुल अक्सर सराफा की दुकान पर आया करता था। इस बीच इसने सराफ व्यापारी के साथ भी गबन कर लिया था, जिसके बाद उसके पिता को दुकान से हटा दिया गया था। फिर उसने अपने दोस्तों के साथ सराफा की दुकान खोली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें