फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 'धर्मांतरण कराकर तुम्हारी बेटी से कर लिया निकाह...', आरोपी ने फोन पर दी किशोरी के पिता को धमकी

Mon, 19 May 2025 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में गैर समुदाय का युवक किशोरी को फुसलाकर ले गया। उसने फोन पर किशोरी को पिता को धमकी दी। यह भी कहा कि उसने धर्मांतरण कराकर उनकी बेटी से निकाह कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में गैर समुदाय का युवक 25 दिन पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब आरोपी ने किशोरी के पिता को कॉल किया। पिता के मुताबिक, उसने कहा कि तुम्हारी बेटी का धर्मांतरण कराकर निकाह कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा का रहने वाला राजा पुत्र आसीन 24 अप्रैल को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता ने बेटी की तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। किशोरी के पिता का आरोप है कि राजा ने उनके पास फोन किया। कहा कि तुम्हारी बेटी का धर्मांतरण कराकर निकाह कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- बच्ची को जिंदा दफनाने की कोशिश: शाहजहांपुर में दो महिलाओं ने नवजात को गड्ढे में डाला, फिर किया खौफनाक काम
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो तुम्हारी बेटी की हत्या कर देंगे। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से भी की। वहां से भी न्याय न मिलनने पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर राजा पुत्र आसीन, उसकी मां गुड्डी व बहन आलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें