फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक की हत्या कर रामगंगा में फेंकने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज न होने पर भड़के परिजन, हाईवे पर हंगामा

Mon, 11 Aug 2025 04:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में एक महिला ने थाना वजीरगंज पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसने रामपुर के शाहबाद क्षेत्र में वारदात करना कबूल किया। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे थाने का मामला बताकर हत्या की रिपोर्ट लिखने से मना किया। इससे परिजन भड़क गए। 
विज्ञापन
वजीरगंज थाने के बाहर जुटे परिजन व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले के एक युवक की हत्या कर आरोपियों ने उसका शव नदी में फेंक दिया। यह आरोप लगाकर वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मालिन गौटिया निवासी मानवती ने पुलिस को तहरीर दी। इस पर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने भी युवक की हत्या कर शव रामगंगा में फेंकने की बात स्वीकार कर ली है। 

विज्ञापन


वजीरंगज थाना क्षेत्र के गांव मालिन गौटिया निवासी मानवती ने बताया कि सात अगस्त को उनके पति मुकेश को गांव में ही अपने बहनोई के घर आया युवक बुलाकर ले गया। देर रात तक जब मुकेश घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ ही घर से बुलाकर ले गए युवक का नाम बताया। 

आरोपी ने कबूली हत्या की बात 
पुलिस ने सोमवार को युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मुकेश की हत्या कर शव रामगंगा में फेंक दिया। इसके बाद परिवार के तमाम लोग ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर शव बरामद कराने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने हत्या करने का स्थान शाहबाद रामपुर बताते हुए वहीं मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Budaun News: प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, बेर के पेड़ पर लटके मिले दोनों, हत्या का आरोप
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है  कि जब गुमशुदगी दर्ज वजीरगंज थाने में की गई है तो मुकदमा भी यहीं लिखा जाए लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने थाने के सामने ही हाईवे पर जाम लगा दिया। यह देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया, तब जाकर आधा घंटे के बाद जाम खुल सका। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें