फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार: मेडिकल जांच को ले जाया जा रहा शातिर हथकड़ी छुड़ाकर भागा, देखती रह गई खाकी

Thu, 21 Apr 2022 05:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं 

सार

बदायूं में अलापुर थाने से दो आरोपियों को जेल ले जाया जा रहा था। उन्हें एक होमगार्ड और सिपाही जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए ले जा रहे थे। इससे पहले एक आरोपी सर्वेश हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। देर रात उसे तलाश करने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में गुरुवार को अलापुर थाने से जेल ले जाए जा रहे दो आरोपियों में से एक आरोपी बदायूं क्लब के सामने हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया। उसे लाने वाला सिपाही कुछ दूर पीछे भागा, लेकिन तब तक आरोपी प्राइवेट बस में सवार होकर निकल गया और सिपाही हाथ मलता रह गया। बाद में इंस्पेक्टर अलापुर और म्याऊ चौकी इंचार्ज भी बदायूं क्लब पहुंचे। आरोपी को काफी तलाश किया गया, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन


आरोपी सर्वेश पुत्र राजेंद्र अलापुर थाना क्षेत्र के गांव उनौला का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। उनमें एक चाकू और एक साइकिल चोरी का मामला है। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 11-12 बजे म्याऊ चौकी इंचार्ज धनंजय पांडेय और उनके सिपाहियों ने सर्वेश को चाकू समेत पकड़ा था। उसके अलावा पुलिस ने गांव बुधवाई निवासी दीपक शर्मा पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा को भी म्याऊ इलाके से चाकू के साथ पकड़ा था। दोपहर करीब तीन बजे दोनों आरोपियों को जेल ले जाया जा रहा था। दोनों आरोपी हथकड़ी पहने हुए थे। उन्हें सिपाही देवेंद्र और होमगार्ड रामपाल प्राइवेट बस में बैठाकर अलापुर थाने से पुलिस लाइन चौराहे तक लाए। यहां से दोनों को पैदल ही बदायूं क्लब के सामने से होते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे।

बदायूं क्लब के सामने पहुंचते ही अचानक सर्वेश हाथकड़ी से अपना हाथ निकालकर प्राइवेट बस स्टैंड की ओर भागा। सिपाही देवेंद्र भी उसके पीछे दौड़ा, लेकिन वह आरोपी को नहीं पकड़ सका। आरोपी एक प्राइवेट बस में सवार होकर भाग गया जो तेजी से स्टैंड से निकल रही थी। इसकी सूचना पर सिविल लाइंस, अलापुर इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह और म्याऊ चौकी इंचार्ज धनंजय पांडेय भी पहुंच गए। देर शाम तक आरोपी को तलाश किया जाता रहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर रात उसे तलाश करने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें