फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म पर मुनीम को लूटा

Thu, 14 Apr 2016 11:24 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
रेलवे प्लेटफार्म पर आरपीएफ थाने के पास गुरुवार शाम चार बजे बरेली के घी व्यापारी के मुनीम से बाइक सवार पांच बदमाशों ने नोटों से भरा बैग लूट लिया। लूट से पहले बदमाशों ने मुनीम की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला। फिर उसके सिर पर तमंचे से कई वार किए। भागते वक्त कई राउंड फायरिंग की, जिससे रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

पीयूष खंडेलवाल की बरेली के शामतगंज में शुभम इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है, जहां थाना प्रेमनगर के शाहबाद निवासी शिवशंकर भारद्वाज (40) मुनीम हैं। शिवशंकर गुरुवार को बदायूं में व्यापारियों से वसूली करने आए थे। वसूली के बाद वे रेलवे स्टेशन पहुंचे और टिकट लेने के बाद बदायूं से 4.15 बजे बरेली जाने वाली ट्रेन का आरपीएफ थाने के समीप खड़े इंतजार कर रहे थे। करीब चार बजे दो बाइक से पांच बदमाश प्लेटफार्म पर पहुंचे। ट्रेन आने से 10 मिनट पहले उन्होंने मुनीम की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। मुनीम कुछ समझ पाता, इससे पहले बदमाश उससे बैग छीनने लगे। मुनीम को जब लूट का आभास हुआ, तो उसने शोर मचाया। इस पर एक बदमाश ने उसके सिर पर तमंचे की बट से कई प्रहार किए। मुनीम के सिर से खून निकलने लगा। बाद में दो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इससे प्लेटफार्म पर भगदड़ मच गई। इस दौरान बदमाश बैग लूटकर दो बाइक से ओवरब्रिज की ओर भाग गए। बाद में पहुंची जीआरपी ने घायल मुनीम को अस्पताल में भर्ती कराया। पीयूष खंडेलवाल की तहरीर पर जीआरपी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाक्स
रकम को लेकर चर्चा
बदायूं। लूट की रकम को लेकर लोगों में चर्चा रही क्योंकि पहले मुनीम ने थैले में लाखों रुपये होने की बात स्वीकारी। बाद में मालिक के आने के बाद यह रकम साठ हजार बताई जाने लगी। लोगों का कहना रहा कि यात्रियों से भरे प्लेटफार्म पर जिस तरह से लूट हुई, उससे यही लगता है कि लाखों की रकम के लिए यह दुस्साहस किया गया।
विज्ञापन

बाक्स
आरपीएफ, जीआरपी प्लेटफार्म से थी नदारद
बदायूं। रेलवे प्लेटफार्म पर कानून और शांति व्यवस्था जीआरपी की जिम्मे होती है। जबकि रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा का जिम्मा आरपीएफ संभालती है। जिस वक्त रेलवे स्टेशन पर घी व्यापारी के मुनीम से आरपीएफ थाने के पास ही लूटपाट हुई थाने से स्टाफ नदारद था। बदमाश करीब पांच मिनट तक प्लेटफार्म पर दहशत फैलाते रहे, लेकिन जीआरपी और आरपीएफ मौके पर नहीं पहुंची।
बाक्स
लूट के बाद मंडी समिति की ओर भागे बदमाश
बदायूं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो रेलवे प्लेटफार्म पर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश ओवरब्रिज की ओर होते हुए बाइकों से मंडी समिति की ओर भाग गए। इसी रास्ते में जीआरपी थाना पड़ता है। अगर जीआरपी सक्रिय होती तो बदमाशों को भागने से पहले पकड़ा जा सकता था। अनुमान है कि बदमाश पहले से मुनीम को वॉच करते रहे और आज घटना को अंजाम दे दिया। मुनीम हर गुरुवार को वसूली करने बदायूं आता था।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुनीम से बात की गई है। उसके बयान विरोधाभासी हैं। पूरी घटना के बारे में अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-नरेंद्र सिंह, प्रभारी एसओ जीआरपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें