फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में हादसा: ओवर स्पीड में दौड़ रही डबल डेकर बस एक्सप्रेसवे पर पलटी, 21 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

Fri, 19 Jun 2026 09:27 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

गंगा एक्सप्रेसवे पर वाराणसी से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हुए। ड्राइवर नशे में और तेज रफ्तार में था।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बदायूं में वाराणसी से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस गंगा एक्सप्रेसवे पर नौली हरनाथपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी वजीरगंज लाया गया, बाद में क्रेन की मदद से बस को सीधा कर सड़क किनारे खड़ा कराया गया, जिससे हाईवे पर यातायात सुचारु कर दिया गया। इधर एक साथ इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने पर सीएचसी के कर्मचारियों गर्मियोंके हाथ पैर फूल गए, डॉक्टर ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और इसके बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस में 32 यात्री बनारस से सवार हुए, सभी नोएडा जा रहे थे, इनमें 21 यात्रि घायल हैं, घायलों से बातचीत करने के दौरान मालूम हुआ। ड्राइवर नशे की हालत में था और ओवर स्पीड में बस को दौड़ा रहा था, घायलों का यह भी कहना है कि बनारस से लगातार एक ही ड्राइवर गाड़ी चला रहा, जबकि लंबे रूट पर दो ड्राइवर होने चाहिए।

जिस समय हादसा हुआ है। उस समय सभी यात्री गहरी नींद में सोए हुए थे, अचानक बस पलटने के बाद में चीख पुकार मच गई, किसी शीशा तोड़ा किसी ने कुछ किया,किसी प्रकार से यात्री चोटिल अवस्था में बस से बाहर निकले और एक्सप्रेसवे पर इलाज के लिए तड़प उठे, सूचना मिलने पर पुलिस एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन

घायलों की आंखों देखी
घायलों के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम बस दिल्ली के लिए रवाना हुई, और आज सुबह 5:15 बजे के करीब बस पलट गई। घायलों का यह भी कहना है कि चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। अली अहमद पुत्र उस्मान अली (32 साल) का सीधा पैर कट कर अलग हो गया। वह प्रयागराजसे दिल्ली अपने घर जा रहे थे। अली को एंबुलेंस से बरेली के चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें