कंपनी ने आरोपी को नौकरी से निकाला
इस पर उसे तुरंत पकड़ लिया गया। आरोपी ने सीढ़ियों के नीचे से कुंडल निकालकर दिए। अस्पताल प्रशासन ने उसे नौकरी से निकालने के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी को निर्देश दिए। कंपनी अफसरों ने उसकी सेवाएं समाप्त करते हुए पत्र जारी कर दिया। वहीं सीओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि महिला के बेटे मोहम्मद उमर अंसारी की ओर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया गया है।
परिजन कागजी कार्यवाही में रहे व्यस्त, वीरू ने निकाल लिए कुंडल
मृत घोषित किए जाने पर श्यना बेगम के शव को परिजन अस्पताल से लेने जाने की कागजी प्रक्रिया को पूरी करने लगे। इसी बीच जिला अस्पताल में कार्यरत चतुर्थ कर्मचारी वीरू ने महिला के शव से सोने के कुंडल निकाल लिए और अस्पताल के जीने के नीचे छुपाकर रख दिए।
जिला अस्पताल के सीएमएस अमित वार्ष्णेय ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर तैनात एक कर्मचारी ने मृत महिला का एक कुंडल निकल लिया था। यह बात सामने आने पर कर्मचारी के खिलाफ कंपनी को लिखा गया। जिसके बाद कंपनी की ओर से कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है।