फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की चिंगारी से घर में लगी आग, काफी नुकसान

विज्ञापन
घर में आग लगने से जले पड़े सामान को देखते परिवार के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। कस्बे के वार्ड नंबर दो में रविवार रात बिजली की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। इससे घर में सामान के साथ-साथ साढ़े बारह हजार रुपये भी जलकर राख़ हो गए। राजस्व विभाग की टीम ने आग से नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11 बजे कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी सुआलाल पुत्र रघुराज राठौर के मकान के ऊपर पड़े छप्पर में अचानक आग लग गई। इससे परिवार के लोग घबरा गए। सूचना मिलने पर एसओ महेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मोहल्ले वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे में आग पर काबू पाया गया। तब तक आग में आठ क्विंटल गेहूं, राशन का सारा सामान, चारपाई, पहने ओढ़ने के कपड़े, दो मोबाइल, पंखा, साइकिल, 25 किलो मक्का का बीज, 50 किलो डीएपी खाद और साढ़े बारह हजार रुपये भी जल गए।
मकान मालिक सुआलाल राठौर ने बताया आग में नकदी समेत करीब साठ हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग से हुए नुकसान का राजस्व निरीक्षक सुखवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आकलन किया। उन्होंने रिपोर्ट भेजकर आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें