फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में गंगा में डूबने से चार की मौत, एक लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा के अवसर पर जिले भर के घाटों पर काफी भीड़ रही, तो वहीं गंगा स्नान के दौरान पांच लोग गंगा में बह गए, जिनमें चार लोगों के शव गंगा से निकाल लिए गए जबकि एक युवक का अब भी कुछ पता नहीं चला है। कछला गंगा घाट पर उसकी तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। मरने वालों में एक फर्रुखाबाद और दूसरा राजस्थान का रहने वाला है।
विज्ञापन

अलापुर कस्बा निवासी रामकिशोर (23) पुत्र सियाराम बृहस्पतिवार को उसहैत के अटेना गंगा घाट पर स्नान करने गया था। नहाने के दौरान युवक गहरे पानी में डूब गया। इसके अलावा फर्रुखाबाद के कंपिल थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया नगला खुमारी निवासी बॉबी (15) पुत्र हेमसिंह भी गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया। सूचना पर उसहैत पुलिस पहुंच गई। दोनों लोगों की तलाश को गोताखोरों को लगाया गया। करीब तीन घंटे चली खोजबीन के बाद युवक और किशोर के शव निकाले जा सके। एसओ उसहैत अवधेश सेंगर ने बताया कि दोनों मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी है। उनके आने पर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू होगी।
कछला। कछला गंगाघाट पर स्नान करने के लिए राजस्थान के जिला टोंक के निवई दत्तवास थाना क्षेत्र के गांव महापुरा से हरिराम का पूरा परिवार आया था। दोपहर बाद डुबकी लगाते समय हरिराम का रिश्तेदार हेमराज मीना (22) पुत्र कैलीराम तेज बहाव में बह गया। यह देख परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो गोताखोर भी गंगा में कूद पड़े। गोताखोर खोजबीन में जुटे हुए हैं लेकिन हेमराज का सुराग नहीं लग पाया है। करीब तीन घंटे बाद उसकी लाश गंगा से निकाली गई। उसके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा हाथरस जिले के सिकंद्राराऊ के गांव निवासी राजकुमार (21) पुत्र ब्रजेंद्र सिंह पूर्वाह्न अपने साथियों के साथ डुबकी लगाते समय बह गया। उसके दोनों साथी तो गोताखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिए लेकिन राजकुमार लापता है। राजकुमार की खोजबीन चल रही है।
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपला निवासी शिवांग (10) पुत्र अनिल और जसवीर (8) पुत्र रिंकू बृहस्पतिवार दोपहर अपने परिवार के साथ हजरतपुर पुल के नजदीक गंगा स्नान करने पहुंचे थे। परिवार वालों के मुताबिक दोनों बच्चे गंगा स्नान के दौरान बह गए। कड़ी मशक्कत के बाद जसवीर को सुरक्षित निकाल लिया गया लेकिन तब तक शिवांग की मौत हो गई। परिवार वाले उसके शव को अपने घर ले गए।
-
फोटो---12, 13, 14
गाजियाबाद से गंगा स्नान करने आए थे हरिसिंह और विष्णु
गाजियाबाद में सब्जी का ठेला लगाते थे दोनों युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
दहगवां (बदायूं)। अलीगढ़ जिले में सांकरा घाट पर गंगा में डूबने वाले हरिसिंह और विष्णु बृहस्पतिवार सुबह गाजियाबाद से आए थे। दोनों लोग गाजियाबाद में सब्जी का ठेला लगाते थे। सांकरा घाट पर स्नान के दौरान हरिसिंह और उसके गांव के प्रमोद की मौत हो गई जबकि विष्णु का कुछ पता नहीं चला है।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव केरई सेरई निवासी हरिसिंह (19) पुत्र बाबूराम पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह गाजियाबाद में रहकर सब्जी बेचने का काम करता था। हरिसिंह के साथ उसका भाई तुलसी (23) और विष्णु भी सब्जी का ठेला लगाते थे। बृहस्पतिवार को गंगा दशहरा था। इससे तीनों लोगों ने गंगा स्नान करने की योजना बनाई। उसके मुताबिक सुबह तीनों लोग गांव पहुंचे। यहां से वह परिवार के साथ अलीगढ़ जिले की सीमा पर सांकरा घाट गंगा स्नान करने पहुंचे।
बताते हैं कि उनके साथ केरई सेरई निवासी प्रमोद (22) और उसका भाई रामकुमार (23) भी थे। सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पांचों युवक गंगा में बह गए। इनमें रामकुमार और तुलसी को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि प्रमोद और हरि सिंह की पानी में डूबकर मौत हो गई। उनके शव निकाल लिए गए। विष्णु का अभी कुछ पता नहीं चला है। हरिसिंह के परिवार वालों के मुताबिक विष्णु कहां का रहने वाला है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है लेकिन उसके साथियों को इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें