फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, विरोध में जाम

विज्ञापन
संगीता फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
म्याऊ/उसावां (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र में धर्मपुर गांव के मोड़ पर ट्रक से कुचलकर दवा लेकर लौट रही महिला की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवारवालों ने विरोध में जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवारवालों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने ट्रक पकड़ लिया है।
विज्ञापन

ग्राम धर्मपुर निवासी संगीता (25) पत्नी दुर्गेश तीन दिन से बीमार थीं। उन्हें तेज बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपनी जेठानी सुनीता के साथ दवा लेने के लिए म्याऊ आईं थीं। संगीता शाम करीब तीन बजे दवा लेकर घर लौट रहीं थीं। देवरानी-जेठानी बस से उतरकर अपने गांव की मोड़ पर पहुंची हीं थीं कि उसी दौरान बदायूं की ओर से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने संगीता को कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उस समय मौके पर ज्यादा लोग नहीं थे। ऐसे में ड्राइवर ट्रक को दौड़ा ले गया लेकिन बाद में एकत्र भीड़ की सूचना पर थाना पुलिस ने आगे से घेराबंदी करके ट्रक और उसके ड्राइवर को पकड़ लिया।
हादसे की जानकारी होते ही महिला के परिवार वाले रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे उन्होंने शव रखकर वहीं जाम लगा दिया। इससे कुछ ही देर में मौके पर वाहनों की लाइन लग गई। कुछ देर बाद उसावां थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रक ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिवार वालों के मुताबिक संगीता की दो साल पहले शादी हुई थी। उसके एक तीन माह का बेटा है। दवा लाने के दौरान संगीता उसे घर पर छोड़ गई थी। महिला का मायका शाहजहांपुर जिले में परौर थाना क्षेत्र के गांव जुआ में है। उसके मायके वालों को हादसे की सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें