वह घर जिसमें शार्ट सर्किट से आग लगी थी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो खैरी रोड पर बुधवार रात एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लगने से कमरे में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। काफी कोशिश के बाद मोहल्ले वालों ने आग पर काबू पाया।
नगर के खैरी रोड स्थित मकान में मुकेश कुमार माथुर अपने बेटे के साथ खाना खाने के बाद नीचे आराम कर रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे घर की दूसरी मंजिल में उनके कमरे से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कमरे में रखा सारा सामान अपनी चपेट में ले लिया। मुकेश और उनके बेटे की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। पीड़ित मुकेश कुमार ने बताया कि आग से सभी कीमती सामान जलकर राख हो गया है। कितना नुकसान हुआ है यह साफ नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी। संवाद