हादसे के बाद रेलवे लाइन पर पहुंचे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : BADAUN
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा इलाके में गोवंशीय पशुओं का ट्रेन से कटने का एक और मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार दोपहर सिसरका के नजदीक चार गोवंशीय पशुओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें दफन करा दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर सिसरका के नजदीक कई गोवंशीय पशु चर रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक गोवंशीय पशु चरते हुए अचानक रेलवे लाइन पर पहुंच गए। इसी दौरान गोवंशीय पशु लाइन पर गुजरी ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे चार गोवंशीय पशुओं की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। इस दौरान ट्रेन नहीं रुकी लेकिन स्थानीय लोगों ने हादसे को देखकर थाना पुलिस को सूचना दी। गांव के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशुओं को दफन करा दिया है। ये तीन दिन में दूसरी घटना है। दो दिन पहले इसी जगह सात पशुओं की मौत हो गई थी। संवाद