फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने मोपेड रौंदी, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। बृहस्पतिवार शाम जरीफनगर इलाके में अजीजपुर मोड़ के पास एक रोडवेज बस ने मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे मोपेड में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग रिश्तेदारी से लौट रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाये थे। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी नूर मोहम्मद (60) बृहस्पतिवार सुबह मोपेड से रसूलपुर कलां गांव में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के बाद शाम के समय घर लौट रहे थे। उस दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नूर मोहम्मद अजीजपुर मोड़ पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक रोडवेज बस को छोड़कर भाग गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। हादसे की सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें