फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में सिंचाई करते समय करंट लगने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। खेत में सिंचाई करते समय ग्रामीण करंट की चपेट में आया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटी उसे खाना खिलाने के लिए मौके पर पहुंची तो हालात देख शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ आए और लाठी के जरिए केबल को खेत की मेड़ पर से हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार दोपहर में करीब दो बजे हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिकटिया निवासी ऋषिपाल सिंह (48) पुत्र जागन सिंह सुबह में फसल की सिंचाई करने के लिए अपने नलकूप पर पहुंचा। वह अकेला ही था। सिंचाई के दौरान ही नलकूप के पास से केबल टूट कर गूल में गिर पड़ी। केबल का दूसरा छोर ट्रांसफार्मर से जुड़ा रहा। गूल के पानी के जरिए बिजली का करंट खेत में पहुंच गया। करंट लगने से ऋषिपाल खेत में मेड़ के पास गिर पड़ा। बेटी मंजू घर से खाना लेकर खेत पर पहुंची तो पिता को पड़ा देख चीखने लगी। आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़ आए। ग्रामीणों ने सबसे पहले गूल के पास से बिजली की केबल को हटाया फिर उपकेंद्र पर फोन करके सप्लाई बंद करा दी।
इसके बाद बेटा औतारी समेत परिवार के लोग भी रोते-बिखलते मौके पर पहुंच गए। उन्होंने फोन करके पुलिस को भी बुला लिया। दरोगा उदयवीर सिंह ने मृतक के परिजनों समेत ग्रामीणों से हादसे के बारे में जानकारी की। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि केबल पिछले महीना ही बदलवाई गई थी। माना जा रहा है कि नलकूप के पास स्पार्किंग की वजह से ही केबल टूटी होगी। दरोगा ने बताया कि घरवालों से बातचीत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने को भेजा गया है। शुरू में घरवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। ऋषिपाल की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें