फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर में वांछित डोडा तस्कर जेल भेजा, थाने में परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/अलापुर। गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे डोडा तस्कर नजमुल को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस पर परिवार वालों ने थाने में हंगामा किया। उन्होंने नजमुल को थाने से छुड़ाने की कोशिश की लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। शांति व्यवस्था के लिहाज से ककराला में चार थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से ककराला निवासी नजमुल पुत्र लुकमान का ककराला में ही अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज है। ये कॉलेज उसके बेटे के नाम पर है। नजमुल कॉलेज का प्रबंधक है। 15 जुलाई 2019 को तत्कालीन एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव की स्पेशल टीम ने कॉलेज में छापा मारा था। उस दौरान उसके कॉलेज से भारी मात्रा में डोडा बरामद हुआ था। नजमुल के कॉलेज में डोडा पीसने की मशीन लगी थी। वह कच्चा माल खरीदकर उसकी पिसाई करवाकर गैर प्रांत में सप्लाई कराता था। काफी समय तक नजमुल पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा। करीब एक माह बाद वह कोर्ट में सरेंडर हो गया। इस समय वह जमानत पर चल रहा था। साथ ही वह गैंगस्टर के मामले में वांछित था।
शुक्रवार को अलापुर में चेकिंग के दौरान नजमुल पकड़ा गया। इसकी सूचना पर उसके परिवार वाले थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से नजमुल को थाने से छोड़ने को कहा लेकिन पुलिस ने उसे थाने से नहीं छोड़ा। इस पर परिवार वालों ने थाने में हंगामा कर दिया। इसकी सूचना पर सीओ दातागंज अंबिका प्रसाद भारद्वाज थाने पहुंच गए। पुलिस ने नजमुल को ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। कोरोना जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं ककराला कस्बे में हजरतपुर, उसावां, दातागंज और अलापुर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

ककराला का नजमुल गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ डोडा तस्करी की एफआईआर भी दर्ज है। पुलिस ने उसे चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। शांति व्यवस्था के लिहाज से ककराला में पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन

- अंबिका प्रसाद भारद्वाज, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें