फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौलीमें मकान का छज्जा गिरा, दबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी/बिसौली (बदायूं)। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में सोमवार शाम एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया, जिससे दबकर एक किसान की मौत हो गई। इससे किसान के परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम भरतपुर निवासी कालीचरन (55) पुत्र बांकेलाल खेतीबाड़ी करते थे। परिवार वालों के मुताबिक सोमवार शाम कालीचरन अपने घर में लगी मशीन से कुटी खांदी थी। जिससे वह पसीने से नहा गए थे। वह हवा लेने के लिए अपने घर के दरवाजे पर आकर बैठ गए। तभी उनके ऊपर दरवाजे पर पड़ा बीम छज्जा समेत आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। जिससे एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। परिवार वाले उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले किसान के शव को घर ले गए। इसकी सूचना पर बिसौली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए किसान के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें