फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंबज में बरेली रोड पर मिला अज्ञात शव, हत्या कर फेके जाने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरेली रोड पर गांव भटौली और धरेली के बीच रोड किनारे झाड़ियों से अज्ञात शव बरामद किया है। मृतक के चेहरे और सिर में चोट के गंभीर निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव फेंका गया होगा।
विज्ञापन

पुलिस को गांव के लोगों ने सोमवार सुबह करीब सात बजे सूचना दी कि बरेली रोड पर भटौली-धरेली गांव के बीच सड़क किनारे झाड़ियों के पास एक शव पड़ा है। इस दौरान यहां काफी भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन काफी कोशिश के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान होने के चलते आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव यहां फेंका गया होगा। हालांकि पुलिस का मानना है कि उसकी मौत किसी वाहन की चपेट में आने से हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र करीब 40 साल है। वह पैंट, शर्ट और जैकेट पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें