फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार करते समय युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। काम करके घर लौट रहे एक मजदूर को सड़क पार करते समय एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर भी एंबुलेंस मौके पर नही पहुंची, जिसके बाद परिजन खुद ही निजी वाहन से उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच हुआ है।
विज्ञापन

थाना कादरचौक के गांव निजामपुर निवासी पिंटू (20) पुत्र धर्मपाल मेहनत मजदूरी कर सोमवार देर शाम को घर लौट रहा था। गांव के पास सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन के अनुसार, वे एबुलेंस को फोन करते रहे लेकिन कोई एंबुलेंस नही पहुंची, जिस पर वे ही उसे निजी वाहन से लेकर अस्पताल पहुंच गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गयी है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें