फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सड़का पर फर्नीचर हाउस में लगी आग, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। छह सड़का पर सोमवार को एक फर्नीचर हाउस में आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि वहां पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने सभी फर्नीचर हाउस मालिकों को सावधानी बरतने को कहा है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में जोगीपुरा निवासी सालिम चौधरी की छह सड़का पर सना फर्नीचर हाउस के नाम से दुकान है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुुबह को फर्नीचर हाउस मालिक का छोटा बेटा माचिस उठाकर ले आया था। वह खेल-खेल में तीली जला रहा था। इससे बेड के फोम के गद्दों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने जोर पकड़ लिया। जब तक दुकानदार को इसके बारे में जानकारी हुई, तब तक आग लकड़ी के सामान तक पहुंच गई। इससे काफी सामान जल गया। शोर मचाने पर आसपास के दर्जनों लोग व सूचना पर सड़का चौकी इंचार्ज राजेश कुमार पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से आनन-फानन में आग पर काबू पा लिया। इधर, फर्नीचर हाउस में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। तब तक फर्नीचर हाउस की आग बुझा ली गई।
बता दें कि कुछ दिन पहले छह सड़का से जोगीपुरा जाने वाले रोड पर स्थित शमां फर्नीचर हाउस में आग लग गई थी। जिसमें दुकानदार का लाखों का नुकसान हुआ था। छह सड़का पर दूसरी घटना होने से एसपी सिटी ने फर्नीचर हाउस मालिकों से कहा है कि वे अपनी-अपनी दुकानों में आग बुझाने का सामान जरूर रखें। पानी और रेत भरी बाल्टियां रखें, जिससे तुुरंत आग बुझाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें