बदायूं। अलीगढ़-बरेली रेलवे लाइन पर गुरुवार शाम एक नमकीन व्यापारी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
व्यापारी की पहचान चंदौसी के एक नमकीन भंडार के मालिक संजीव गुप्ता पुत्र मेवाराम के रूप में हुई है। बताते हैं कि संजीव गुप्ता गुरुवार सुबह आंवला से पेमेंट वसूलने की बात कहकर घर से निकले थे। आसफपुर और सिसरका के बीच उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी की जेब की तलाशी ली। उनकी जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। जिससे परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यापारी के बेटे रोहित गुप्ता ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। मौत की वजह का अभी पता नहीं लग सका है।