कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के दुगरइया गांव में मिट्टी लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने मुख्य मार्ग पर जा रहे मोपेड सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। दंपति के साथ उनका नाती भी था, उसे भी चोटें आईं है।
मंगलवार को अवधेश कुमार मिश्रा (55), पत्नी सरोज मिश्रा (50) व नाती प्रियल मिश्रा (5) के साथ मोपेड से जा रहे थे। उन्हें एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। मोपेड सवार अवधेश हेलमेट पहने हुए थे। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत में खड़ी मिट्टी खोदने की मशीन और एक ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया, तथा दूसरे टैक्टर को तलाश कर रही है। बताते हैं कि नगर व देहात क्षेत्र में पुलिस की साठगांठ से दिनदहाड़े भूमाफिया अवैध खनन कर रहे हैं।