फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एबीवीपी ने 12 हजार छात्रों को जोड़ने का लिया संकल्प

विज्ञापन
नगर पंचायत फैजगंज बेहटा की सभागार में एबीवीपी की कार्यशाला को संबो​धित करते जिला सह संयोजक आशीष - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज नगर पंचायत घर में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सहसवान की सदस्यता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें में 16 जिलों के 208 प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यशाला में सहसवान के कार्यकर्ताओं ने 12 हजार नए सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सहसवान की सदस्यता कार्यशाला का शुभारंभ प्रांत मंत्री अंकित पटेल व विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल ने किया।
विज्ञापन



प्रांत मंत्री अंकित पटेल ने कहा कि एबीवीपी की स्थापना राष्ट्र पुनर्निर्माण के उद्देश्य से हुई थी। अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण ही एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। विभाग संगठन मंत्री आकाश पाल ने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी कार्यकर्ताओं को पूर्ण मनोयोग से लगना है।
जिला संयोजक नमन गुप्ता ने कहा कि परिषद राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर विद्यार्थियों के बीच बढ़ रहा है। इसलिए आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी संगठन से जुड़ रहे हैं। विभाग सह संयोजक मोहित शर्मा ने कहा कि आज आईटीआई से लेकर आईआईटी तक में विद्यार्थी परिषद के सदस्य हैं। जिला सह संयोजक आशीष देव मिश्रा ने कहा कि परिषद किसी भी विषम परिस्थिति में छात्र एवं राष्ट्र हित में खड़ा रहता है। आशीष ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी सदस्यता कार्यशाला में मनोभाव से लगने का आह्वान किया। इस मौके पर स्पर्शी शर्मा, शिखा शर्मा ,यश प्रताप राणा , लक्की शर्मा , आकाश सिंह, अखलाख सैफी, नितिन,अजय अक्षय सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर पंचायत फैजगंज बेहटा की सभागार में एबीवीपी की कार्यशाला को संबोधित करते जिला सह संयोजक आशीष- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें