फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राजकीय पुस्तकालय में हॉल निर्माण को भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय में पढ़ते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। शहर के राजकीय पुस्तकालय में लंबे समय से स्थान की कमी और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पुस्तकालय प्रभारी ने भवन के विस्तार और आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए जिलाधिकारी को एक प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास स्थित राजकीय पुस्तकालय है। इसमें सीमित संख्या में ही छात्र बैठकर अध्ययन कर पाते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ी तो जगह कम पड़ गई है। ऐसे में पुस्तकालय प्रभारी ने भवन के ऊपरी हिस्से में एक बड़ा हॉल और अन्य आवश्यक कक्ष बनवाने का प्रस्ताव भेजा है। साथ ही परिसर में साइकिल स्टैंड और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने का भी प्रस्ताव डीएम को भेजा है।
वर्जन
- राजकीय पुस्तकालय में सुविधाएं बढ़ने पर प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को राहत मिलेगी। साथ ही अध्ययन के लिए शांत और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध होगा। - विकास कुमार मिश्रा, प्रभारी राजकीय पुस्तकालय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें