न्यायिक मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत संगठन
- फोटो : मृतक नैतिक। स्रोत: परिजन
बदायूं। आम आदमी पार्टी ने मालवीय आवास पर बृहस्पतिवार को अघोषित बिजली कटौती को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट में न्यायिक मजिस्ट्रेट कल्पना जायसवाल को 24 घंटे बिजली देने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार महंगी बिजली व घंटों अघोषित कटौती से जनता त्रस्त हो चुकी है, लेकिन उनकी कहीं भी कोई सुनवाई नहीं है। कहा कि बिजली कटौती से बच्चों को पढ़ाई करना मुश्किल है। घरों में पानी की सप्लाई व व्यवसायिक गतिविधियां भी ठप हो रही हैं। किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में भी परेशानी हो रही है। पार्टी ने आम जनता को निर्बाध 24 घंटे बिजली दी जाने की मांग की है। इस मौके पर दिनेश सिंह राठौर, सलमान खान, राकेश सोलंकी, मोहम्मद उमर, ब्रजेश पाल, आशकीन अली, मिलन कुमार आदि मौजूद रहे।