फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी के सात गांव के तालाबों की हुई नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील सभागार में बुधवार को क्षेत्र के गांवों में स्थित तालाबों के नीलामी की प्रक्रिया के लिए शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र के सात गांव में स्थित तालाबों को नीलाम किया गया। इसमें 35 हजार जमानत राशि के रूप में जमा कराए गए। नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बताया कि पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार बुधवार को तालाबों की नीलामी प्रक्रिया के लिए सभागार में शिविर आयोजित किया गया। कुल सात गांव के तालाब की नीलाम किया गया। साथ ही पट्टे लेने लोगों ने पांच-पांच हजार रुपये जमानत राशि के रूप में जमा भी कराए गए है। शेष तालाबों की नीलामी 25 जून को जाएगी। इस मौके पर मत्स्य निरीक्षक सौरभ गुप्ता, आरके विजय कुमार, विनोद कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार, हरिओम सिंह, बंसत कुमार शर्मा, दुर्वेश बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें