फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी, बरसात में गिरे बिजली पोल नहीं हुए ठीक

Sat, 18 Jul 2015 08:44 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रोड पर आवागमन बाधित हो रहा है। इससे दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। जो पेड़ सड़क पर पड़ें हैं, उसको आसपास के लोग काटकर ले जा रहे हैं।
आंवला रोड पर 12 जुलाई को आंधी में गिरे पेड़ से टकराकर दो बाइक सवार घायल हो गए थे। बाद में इनमें से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बदायूं-बिजनौर मार्ग पर अभी भी तमाम पेड़ सड़क पर पड़े हैं। दिन में तो वाहन चालकों को यह दिख जाते हैं रात में कई वाहन इनसे दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। बताते चलें कि वन विभाग को निर्देश हैं कि वह दन पेड़ों को हटवाकर लकड़ी को अपने कब्जे में ले, लेकिन विभाग पूरी लापरवाही बरत रहा है।
यही हाल बिजली पोलों का है। लंबे समय बाद भी कई जगह गिरे पोलों को ठीक नहीं किया जा सका है। कुंडरा के प्रधान कृष्णपाल सिंह ने तो बिजली विभाग के एक्सईएन द्वितीय को लिखित सूचना रिसीव कराई है। उन्होंने बताया है कि सालारपुर-कादराबाद से कुंडरा तक आंधी और बारिश के दौरान तीन खंभे टूट गए हैं, जिसके कारण नलकूप व गांव की बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। कुंडरा में ही नहीं कई अन्य जगहों पर भी गिरे खंभे और ध्वस्त लाइनें ठीक नहीं कराई गई हैं। इन गांवों में अंधेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
वन विभाग को निर्देश दिए जाएंगे कि हाईवे समेत मार्गों पर गिरे पड़े पेड़ों को हटाकर रास्तों को निर्बाध करें। बिजली विभाग इस्टीमेंट बनवाकर काम कर रहा है। उसको भी शीघ्रता के लिए कहा जाएगा।
- अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें