पिछले एक सप्ताह से गांव में चल रही श्रीमद्भागवत का शुक्रवार को समापन हो गया। स्वामी नृसिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति दी। इसके बाद भजन-कीर्तन हुआ। आयोजन में सिपट्टर सिंह, राजेश यादव, कुंवरपाल सिंह, राकेश कुमार, विपिन यादव का योगदान रहा। आयोजकों ने दक्षिणा देकर संतों को विदा किया।