फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड की गलती वायरल...अब सुधार की मांग

विज्ञापन
आधार कार्ड पर लिखा गलत नाम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। आधार कार्ड को लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं। बैंकों और डाकघरों स्थित आधार केंद्रों पर नए आधार बनवाने वालों से ज्यादा भीड़ आधार संशोधन कराने वालों की लगती है। इसका एक कारण आधार कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों की मनमानी है। ताजा मामला बिल्सी के गांव रायपुर का है। यहां आधार कार्ड पर बच्ची के नाम के स्थान पर मधु का पांचवां बच्चा अंकित कर दिया गया। इस गलती के कारण बच्ची को दाखिला नहीं मिल सका। परिवार ने अब सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

रायपुर निवासी दिनेश अपनी बेटी आरती का दाखिला कराने प्राथमिक विद्यालय पहुंचे तो इस बात का खुलासा हुआ। दरअसल, स्कूल में प्रवेश लेने से पहले प्रभारी प्रधानाध्यापिका एकता वार्ष्णेय ने बच्ची का आधार कार्ड मांगा। दिनेश ने आधार कार्ड दिया तो इस पर आरती के नाम के स्थान पर लिखा था मधु का पांचवां बच्चा। प्रधानाध्यापिका ने आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए कह दिया, लेकिन इसके बाद यह आधार कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एकता वार्ष्णेय का कहना है कि परिवार ने उन्हें बताया कि वे हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं, आधार कार्ड वहीं बनाया गया है। वहीं एसडीएम बिल्सी विजय कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। आधार कार्ड में संशोधन कराने में कोई समस्या नहीं है, परिवार संबंधित फॉर्म भरकर जमा करे तो नाम सही हो जाएगा।
विज्ञापन

मधु और दिनेश बोले- हम चाहते हैं बच्ची का दाखिला हो
बदायूं। बिल्सी के रायपुर गांव निवासी दिनेश और मधु ने बताया कि वे लोग काफी गरीब हैं। दिनेश का कहना था कि पत्नी दिव्यांग है और पिता की मौत होने की वजह से मां की जिम्मेदारी भी उनके ही सिर पर है। आधार कार्ड बनवाते वक्त खास गौर नहीं दिया। अब जब बेटी के दाखिले के लिए उसे स्कूल में दिखाया तो यह बात सामने आई। बच्ची का दाखिला कराना चाहते हैं। लोग मदद करने की बजाय मजाक बना रहे हैं। लोगों को दाखिले के लिए आगे आना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें