बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र में तीन दिन पहले युवती को अगवा करने वाले गैर समुदाय के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती को पुलिस ने मंगलवार की रात ही बरामद कर लिया था। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बिनावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने मंगलवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी पुत्री थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव मौसमपुर में सोमवार को दवा लेने गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। युवती के परिजनों ने आसपास नाते रिश्तेदारी और डॉक्टर के यहां उसे तलाशा, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा।
इसके बाद पीड़ित को किसी ने बताया कि पुत्री को गांव मौसमपुर का राशिद अगवा कर ले गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मंगलवार की देर रात युवती को बरामद कर लिया। साथ ही राशिद सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बुधवार को राशिद को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।