फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घटपुरी में कर्ज से परेशान युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान

विज्ञापन
मौके पर मौजूद भूरे के परिजन। संवाद
विज्ञापन
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव घटपुरी में अपनी ससुराल में रहे युवक ने कर्ज से परेशान होकर फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। युवक बुधवार को पत्नी से अपने गांव जाने की बात कहकर घर सेे निकला था। बाद में उसका शव एक नीम के पेड़ से फंदा से लटकता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


मूल रूप से थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी भूरे (24) पुत्र अशफाक की शादी पांच साल पहले थाना बिनावर क्षेत्र के गांव घटपुरी निवासी युवती से हुई थी। बताया जाता है कि एक साल पहले से भूरे अपनी ससुराल में ही रहने लगा। यहां पर उसने मकान भी बना लिया था। भूरे की एक साल की बेटी है।
भूरे ने पिछले दिनों पांच लोगों से ढाई लाख रुपये का कर्ज ले लिया था। कर्ज देने वाले लोग उसे लगातार परेशान कर रहे थे। युवक आए दिन हो रहे तकादों से परेशान हो गया था। बुधवार सुबह भूरे पत्नी नूरवीर को अपने गांव प्रहलादपुर जाने की बात कहकर निकला था। बृहस्पतिवार की सुबह गांव घटपुरी और मियागंज के बीच एक नीम के पेड़ से लटका हुआ भूरा का शव दिखा।
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुुंच गई। परिजनों को मौके पर बुला लिया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

मौके पर मौजूद भूरे के परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें