फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डांट से क्षुब्ध युवती ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां। परिजनों की डांट से क्षुब्ध (21 साल) युवती सोनी ने रविवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। सोमवार को दोपहर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव कैलोठा निवासी नन्हें लाल ने बताया कि घर में काम को लेकर बेटी सोनी को मां ने डांट दिया था। गुस्से में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को जिला मुख्यालय भेजकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें