फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डीजे बजाने के विवाद में युवक के सीने में मारी गोली, बरेली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मीरा सराय में डीजे बजाने को लेकर उपजे विवाद के कारण एक युवक के सीने में गोली मार दी। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने युवक के बयान दर्ज किए है। गंभीर हालत देख युवक को बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला मीरा सराय निवासी अजय (25) डीजे व डेकोरेशन का काम करता है। बुधवार रात अजय डीजे का नया सिस्टम लेकर आया था। वह डीजे सिस्टम को बजाकर चेक कर रहा था। जिसका विरोध पड़ोस के एक युवक ने किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और धक्कामुक्की हो गई। दोनों ने सिविल लाइंस पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों पक्षों का फैसला कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया। बृहस्पतिवार रात करीब 9:30 बजे अजय घर के दरवाजे पर खड़ा था। इसी बीच बीते दिन हुए विवाद से बौखलाया युवक अजय के दरवाजे के सामने पहुंचा और उसने अजय के सीने में तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली अजय के सीने में लगी। इससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनते ही परिजन व आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन अभियुक्त मौके से भाग निकला। परिजन घायल अजय को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। गोलीकांड की सूचना पर सीओ सिटी व इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। जहां सीओ ने युवक के बयान दर्ज किए। परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिवार के लोग अजय को बरेली लेकर गए हैं। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है। इस मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जिस आरोपी का नाम बताया गया उसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें