फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या: बदायूं में प्रेमिका के मकान के दरवाजे पर मिली प्रेमी की लाश, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 16 Dec 2024 03:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के घर गए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।  
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शव लेकर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में प्रेमिका के दरवाजे पर युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी पर सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। देर रात दी गई हत्या की तहरीर में परिजनों ने किसी को नामजद नहीं किया है। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। 
विज्ञापन


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मलूकपुर निवासी हरेंद्र यादव (28) पुत्र राय सिंह का गांव की ही दूसरी बिरादरी की युवती से प्रेम प्रसंग था। बताया जाता है कि इस बात की जानकारी दोनों के परिजनों को थी। मना करने के बाद भी युवक अक्सर युवती के घर आया जाया करता था। रविवार शाम सात बजे एक बार फिर हरेंद्र यादव युवती के दरवाजे पर पहुंच गया। जहां उसकी मौत हो गई। 

परिजन नहीं लेकर गए अस्पताल 
मौत के बाद परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। शव को परिजन कहीं अस्पताल भी लेकर नहीं गए। सूचना मिलने पर सीओ केके तिवारी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक को जिंदा बताते हुए उसे जिला अस्पताल भिजवाया। हालांकि युवक की मौत पहले ही हो चुकी थी।

थप्पड़ कांड: लखीमपुर के भाजपा विधायक नहीं पहुंचे विधानसभा, बोले- न्याय नहीं मिला, क्या मुंह दिखाऊं जाकर

उधर, परिजनों ने देर रात पुलिस को हत्या की तहरीर दी, जिसमें अभी किसी को नामजद नहीं किया गया है। हालांकि जिसके दरवाजे पर युवक का शव पड़ा हुआ मिला उस व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


सीओ केके तिवारी ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक ने प्रेम प्रसंग में गोली मारकर आत्महत्या की है। युवती के परिजनों ने तंग आकर उसे एक माह पहले बदायूं में किसी रिश्तेदार के यहां भेज दिया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें