फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पैर फिसलकर 20 फुट गहरे तालाब में गिरा युवक, ऊपर गिरी मिट्टी की ढांग, मौत

Tue, 24 Feb 2026 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
इसी तालाब में गिरकर हुई है युवक की मौत। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। तालाब के पास शौच करने गए युवक का पैर फिसल गया, वह 20 फीट गहरे तालाब में जा गिरा। ऊपर से मिट्टी की ढांग भी गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार करीब आठ बजे गांव के लोगों ने उसको देखा तो परिवार को सूचना दी। पुलिस ने शव को निकलवाकर जिला मुख्यालय पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव नगला बरन के रहने वाले पिंकू (27) पुत्र कल्याण को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। सोमवार की सुबह को वह शौच करने तालाब के किनारे गए थे। अचानक वह तालाब में जा गिरे। यह देख वहां मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि घर के पास में ही तालाब है। इसके सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। आरोप है कि ठेकेदार ने किसी प्रकार की बैरीकेडिंग नहीं कराई है जिससे युवक की तालाब में गिरने से मौत हुई है। अगर सुरक्षा के इंतजाम किए गए होते तो शायद उसकी जान नहीं जाती। पिंकू तीन भाइयों में बीच का था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम को गांव में ही उसका अंतिम संस्कार किया गया।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
पिंकू के तीन बच्चे हैं। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी व बच्चे बेसुध हैं। वह मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण करता आ रहा था। उनकी मौत से परिवार के सामने पेट भरने की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


सरकारी तालाब, 25 लाख की लागत से हो रहा है सुंदरीकरण
घर के पास में ही सरकारी तालाब हैै, इसका सुंदरीकरण का काम चल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत उसको 25 लाख रुपये की धनराशि मिली। जिसे अलीगढ़ का ठेकेदार काम करा रहा था।
-

जेसीबी के ऑपरेटर को पुलिस ने हिरासत में लिया
तालाब के सुंदरीकरण के लिए जेसीबी से तालाब को खोदकर और भी गहरा किया जा रहा है। युवक की मौत के बाद पहुंची पुलिस ने जेसीबी ऑपरेटर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर उदयवीर सिह का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इसी तालाब में गिरकर हुई है युवक की मौत। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें