मृतक सुरेश कुमार का फाइल फोटो। स्त्रोत परिवार द्वारा
बिल्सी। शादी समारोह में डीजे पर डांस करते समय एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
नगर के एक कॉलेज में शादी समारोह चल रहा था। कस्बे के मोहल्ला संख्या दो के रहने वाले सुरेश (25) डीजे पर डांस कर रहे थे। डांस करते समय अचानक से वह गिर गए। यह देख उसके साथ डांस कर रहे लोग घबरा गए। सुरेश को आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर का कहना है कि अभी तक जो जानकारी मिल रही है, वह यही है कि युवक डीजे पर डांस कर रहा था। आशंका है कि उसे हार्टअटैक आया होगा। हालांकि पूरी स्थिति पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगी। संवाद