बिनावर। वाटर कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आकर युवक प्रेमवीर (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव भगवान का रहने वाला प्रेमवीर वेल्डिंग का काम करता था। शनिवार को वह पास के ही गांव किशोरपुर में काम करने गया था। सुबह करीब आठ बजे वह गांव में लगे वाटर कूलर पर पानी पीने गया। उसमें करंट आ रहा था। जैसे ही उसने पानी पीने के लिए हाथ लगाया करंट की चपेट में आ गया। चीख सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचे उसकी मौत हो गई।
बावजूद इसके ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां डॉक्टर ने प्रेमवीर को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। जिस पर उन्होंने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।