बिल्सी में श्याम संकीर्तन में हिस्सा लेते भक्त। संवाद
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी में स्थित श्याम भवन पर शुक्रवार की रात निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में खाटू श्याम बाबा के भक्तों ने संकीर्तन का आयोजन किया। इस मौके पर खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया, उसके बाद बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। भोग के साथ बाबा की अखंड ज्योति को गद्दी संचालक शुभम माहेश्वरी ने प्रज्ज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने बाबा को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। गुरु वंदना के साथ ही गणेश जी, हनुमान जी और राधा रानी की वंदना की गई। बाबा के सुंदर भजनों पर भक्त जमकर झूमे। देर रात बाबा की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई स्थित श्याम बाबा के मंदिर भी पर भक्तों ने संकीर्तन आयोजित किया। बाद में बाबा की आरती करने के बाद प्रसाद बांटा गया। संवाद