फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी युवक की मौत, चार लोग घायल

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/सिलहरी। बरेली-आगरा फोरलेन बाइपास पर पटेल चौक के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि चार साथी घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौबे निवासी दिलीप गुप्ता का बेटा रानू (26) अपने दोस्त ऋषभ गुप्ता के भाई विवेक की शादी से पहले हुई हल्दी की रस्म में शामिल होने उसके घर गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह दोस्त अमन गुप्ता, शिवम पांडेय, आयुष व यश रावत के साथ कार से घूमने निकल गए। कार अमन की थी, जबकि उसे चला रानू रहा था। रास्ते में बाइपास पर अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
रानू कुछ समझ पाता तब तक कार कई पलटे खाती हुई हाईवे के दूसरी ओर जा गिरी। हादसे में रानू समेत चारों युवक घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को राजकीय मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। यहां डाॅक्टर ने रानू को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों में शिवम, आयुष व अमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यश रावत को भी चोट आई, हालांकि वह बोलने की स्थिति में है। सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजय कुमार भी मेडिकल काॅलेज पहुंच गए। यहां उन्होंने यश रावत से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से रानू के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें