फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रोटावेटर में फंसकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मैरी बजर मैरी के रहने वाले प्रताप (30) पुत्र रामभरोसे की रोटावेटर में फंसकर मौत हाे गई। मंगलवार को वह गेहूं बोआई करने के लिए खेत की जुताई करा रहे थे। रोटावेटर पर बैठते समय उनका पैर फिसल गया और वह उसके नीचे आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोटावेटर पर बैठना खतरे से खाली नहीं है, बावजूद इसके किसान खेत की जुताई के समय उसके पीछे बैठ जाते हैं। प्रताप भी चलते ट्रैक्टर पर रोटावेटर पर बैठने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक पैर फिसला और उसमें फंसकर जान गवां बैठे। परिजनों ने बताया कि प्रताप खेती करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें