फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंखे के तार बोर्ड में लगाते समय युवक को लगा करंट, मौत

Mon, 31 Aug 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र के नरखेड़ा गांव में शनिवार रात पंखा चलाने के लिए बोर्ड में तार लगाते समय 43 वर्षीय चंद्रभान करंट की चपेट में आ गए। परिजन झुलसे हुए चंद्रभान को लेकर चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक का मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी चंद्रभान पुत्र जसवीर प्रजापति शनिवार रात घर में पंखा चलाने के लिए बोर्ड में तार लगा रहे थे। परिजन ने बताया कि बिजली का तार कहीं से कटा हुआ था। तार के संपर्क में आते ही उन्हें करंट लग गया और वह चपेट में आ गए। परिजन ने किसी तरह अलग किया, लेकिन तब तक उनकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
परिवार वाले उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके चार बच्चों में दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह अपने परिवार को डेढ़ बीघा जमीन पर खेती कर और मजदूरी कर भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी और चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर शव के पंचनामा की कार्रवाई की गई। परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें