फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 50 हजार की चोरी का आरोप लगाकर महिला और उसकी बहन को पीटा

Tue, 31 Mar 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा (बदायूं)। एक दलित महिला और उसकी बहन पर 50 हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाकर हिस्ट्रीशीटर के तीन बेटों ने लाठी-डंडो से पीट दिया और जाति सूचक गालियां दीं। इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि, दूसरे पक्ष से पीड़िता के खिलाफ रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है और मामले की जांच करना बताया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा कस्बे के वार्ड नंबर-दो निवासी काजल पुत्री विद्याराम जाटव ने पुलिस को बताया कि 50 हजार रुपये चोरी करने का झूठा इल्जाम लगाकर आरिफ, तस्लीम व निजामुद्दीन पुत्र हिस्ट्रीशीटर भूरा शेख ने जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडे से जमकर पीटा। उसकी बहन निकिता बचाने आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के तीनों बेटाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, दूसरे पक्ष से हिस्ट्री शीटर भूरा शेख की पत्नी बिल्कीस बेगम ने 50 हजार रुपये चोरी करने की काजल के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष की रिपोर्ट नहीं लिखी है।
इधर, मारपीट के मामले में वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें दलित महिला और उसकी बहन को पीटा जा रहा है। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें