फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उत्राण-लालकुआं साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी, बदायूं में होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली और छठ पर यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए रेलवे ने 09129/09130 उत्राण-लालकुआं-उत्राण साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दो फेरों के लिए चलेगी। इसका ठहराव बदायूं स्टेशन पर भी होगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 09129 उत्राण-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 5 एवं 12 नवंबर को प्रत्येक बृहस्पतिवार को उत्राण (सूरत) से शाम तीन बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन यह ट्रेन मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज होते हुए बदायूं अपराह्न 12:52 बजे पहुंचेगी। इसके बाद बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा होते हुए लालकुआं शाम 4:10 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 09130 लालकुआं-उत्राण स्पेशल ट्रेन 6 एवं 13 नवंबर को प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से रात 10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन बदायूं रात 1:05 बजे पहुंचेगी। कासगंज, हाथरस, मथुरा होते हुए उत्राण रात 10:15 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी का 1, एसी तृतीय श्रेणी के 3, शयनयान श्रेणी के 12, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 तथा एसएलआर के 2 कोचों सहित कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन का बदायूं में ठहराव मिलने से जिले के यात्रियों में खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें