बदायूं के वजीरगंज में ट्रक की टक्कर से घायल महिला। संवाद
वजीरगंज। विद्युत उपकेंद्र के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर बिसौली से बदायूं की ओर जा रहे एक ट्रक ने शुक्रवार शाम करीब तीन बजे आगे चल रहे दोपहिया वाहन को पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में दोपहिया वाहन पर बैठी पार्वती (60) पत्नी पूरन निवासी ग्राम मालमपुर सड़क पर गिर गईं। ट्रक के पहिये के नीचे आने से उनके दोनों पैर की हड्डी टूट गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी वजीरगंज पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला अपने निजी कार्य से वजीरगंज आई हुई थी। घर लौटते वक्त ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अभी शिकायत नहीं मिली है।